हमीरपुर/सरीला। जरिया थाना क्षेत्र के सरीला कस्बा के खेड़ा रोड दादा फिलिंग पेट्रोल पंप के सामने दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार युवक घायल हो गए। घटना शाम करीब 6:20 बजे की।
हादसे में आशीष (17 वर्ष) पुत्र देवेंद्र निवासी अतरौली के सिर में चोट आई। वहीं निदेश (18 वर्ष) पुत्र संतोष निवासी अतरौली के नाक और हाथ में चोटें आईं। दूसरी बाइक सवार जय हिंद (28 वर्ष) पुत्र जासीराम राम निवासी जमोड़ी और रंजीत (19 वर्ष) पुत्र सुमेश निवासी अतरौली, जो कि सरीला से जमोड़ी जा रहे थे,घायल हो गए। वहीं दूसरी बाइक में सवार लोग अतरौली से सरीला आ रहे थे। रंजीत के सिर में गंभीर चोट तथा पैर में फ्रैक्चर बताया गया है। सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरीला लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया गया।
इस संबंध में डॉक्टर प्रियंक मिश्रा ने बताया कि सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया है, एक घायल की हालत गंभीर होने के कारण उसे उच्च केंद्र रेफर किया गया है।
