नगर पंचायत अध्यक्ष ने सभी बीएलओ के साथ बैठक कर मतदाता सूची की समीक्षा की

हमीरपुर/कुरारा। कुरारा नगर पंचायत कार्यालय में नगर पंचायत अध्यक्ष ने बीएलओ के साथ बैठक कर मतदाता सूची की गहन समीक्षा की और छूटे मतदाताओं को जोड़ने पर चर्चा की गयी।

कुरारा नगर पंचायत कार्यालय में मंगलवार को नगर पंचायत अध्यक्ष आशा रानी कबीर ने एक बैठक आयोजित की जिसमें सभी बूथों के बीएलओ ने प्रतिभाग किया। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष ने मतदाता सूची की गहन जाँच की और कहा कि जो भी नाम मतदाता सूची से छूट गए हैं या गलती से हट गए हैं उन्हें व्यवस्थित रूप से जोड़ने का कार्य सभी बीएलओ अपने अपने बूथों में जाकर कार्य करें। नगर पंचायत अध्यक्ष आशारानी कबीर ने बताया कि छूटे हुए मतदाताओं के नामों की जाँच की गयी है और आवश्यक सुधार करके उन्हें मतदाता सूची में शामिल करने की प्रक्रिया पूरी की गई है। यह प्रयास इसलिए महत्वपूर्ण है ताकि कस्बा के हर पात्र नागरिक अपना लोकतांत्रिक अधिकार बिना किसी बाधा के प्रयोग कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *