ट्रांसफार्मर फुंकने से पंचायत भवन के कार्य ठप्प, डेढ़ माह से ग्रामीण परेशान

 

संवाददाता हमीरपुर/सरीला। डेढ़ माह से खराब विद्युत ट्रांसफाॅर्मर न बदलने से पंचायत भवन के सरकारी कार्य ठप होने से ग्रामीण परेशान हैं। ट्रांसफाॅर्मर फुंकने से गांव में अंधेरा छा गया है तथा पेयजल संकट गहरा गया है। ग्रामीणों ने रोष जताते हुए फुंके ट्रांसफाॅर्मर को ठीक कराए जाने की मांग की है। थाना जलालपुर के हरसुंडी गांव में ट्रांसफाॅर्मर 45 दिन से फुका पड़ा है। इसकी सूचना ग्रामीणों ने ममना सबस्टेशन पर विद्युत विभाग के कर्मचारियों को दी थी, लेकिन उन्होंने उसे ठीक करने का प्रयास नहीं किया। ट्रांसफाॅर्मर फूंकने से गांव में अंधकार छा गया। वहीं गांव में पेयजल संकट उत्पन्न हो गया।
हरसुंडी गांव निवासी लल्लू यादव, राजेश, ह्रदेश यादव, विजय यादव सहित अन्य लोगो ने बताया कि पंचायत भवन के पास रखा ट्रांसफार्मर बीते 45 दिनों से फुका पड़ा है जिसकी शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई है। गांव के लोग प्रतिदिन पंचायत भवन जरुरी कागजात जैसे आय, जाति, निवास, खतौनी, पेंशन, किसान सम्माननिधि, खसरा आदि बनवाने जाते हैं लेकिन ट्रांसफार्मर सही नहीं होने पर मायूस होकर लौट जाते हैं। सुबह से ही ग्रामीण पेयजल के लिए भटकते दिखाई देते हैं। मोबाइल फोन डिस्चार्ज होने पर परेशान रहते हैं। वहीं बोर्ड परीक्षार्थियों को परीक्षा की तैयारी में परेशानी आ रही है। ग्रामीणों ने तत्काल दूसरा ट्रांसफाॅर्मर रखवाए जाने की मांग की है। अशोक पंचायत सहायक, रोहित, मोहित, राजेश, रामआसरे, लल्लू, निर्दोष आदि ने बताया कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो तहसील परिसर में धरना देने को बाध्य हो जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *