दाम्पत्य विवाद सुलझा, पति-पत्नी साथ रहने को हुए तैयार

 

हमीरपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिले में संचालित मध्यस्थता केन्द्र में वाद संख्या 1340/2025 रीना पुत्री रामकिशेर निवासी अरतरा बनाम शिवकुमार पुत्र धूराम निवासी मौदहा के मध्य दाम्पत्य संबंधी विवाद का सफल निस्तारण किया गया।
इस मामले में नियुक्त मध्यस्थ अधिवक्ता राजेन्द्रवीर सिंह चौहान ने दोनों पक्षों से वार्ता कर आपसी सहमति से सुलह कराई। बातचीत के दौरान पति-पत्नी ने साथ-साथ रहने की सहमति व्यक्त की। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हमीरपुर के सचिव महेन्द्र कुमार पाण्डेय ने दोनों पक्षों को बधाई दी तथा मध्यस्थ अधिवक्ता के कार्य पर संतोष व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *