जिलाधिकारी ने राजस्व कार्यों की बैठक में वसूली की समीक्षा की

हमीरपुर। जिलाधिकारी घनश्याम मीना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में कर करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की मासिक समीक्षा की गयी।
करकरेत्तर सम्बन्धी मामलों की समीक्षा करते हुए डीएम ने आबकारी, विद्युत, स्टाम्प व निबंधन, वाणिज्यकर, परिवहन, विद्युत, खनन, नगर निकायों आदि से सम्बंधित अधिकारियों को दिए गए लक्ष्य के सापेक्ष वसूली की प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिए तथा लक्ष्य के सापेक्ष गराब प्रगति पर मंण्डी सचिव सुमेरपुर, कुरारा, मौदहा एवं मुस्करा का वेतन रोकने तथा चेतावनी जारी करने के निर्देश संबंधित को दिए। उन्होने कहा कि सड़क में आवारा गौवंश नही घूमना चाहिए उन्होने सभी अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत को व मुख्य पशुचिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी गौशालाओं में भूसा, चारा व पानी की उपलब्धता तथा पशुओं के ठंड से बचाव हेतु गुड़ बैंक की स्थापना की जाए। उन्होने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कि कार्य में विशेष रूचि लेकर लक्ष्य के अनुरूप रणनीति बनाकर कर संग्रह करना सुनिश्चित करें। सभी विभाग शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति करें ताकि सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग प्रभावित न हो। कर करेत्तर के कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता ना बरती जाय, अन्यथा कार्यवाही की जाएगी।
इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा राजस्व विभाग से जुड़े विभिन्न लम्बित मामलों की गहन समीक्षा गई तथा उनके निस्तारण के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।उन्होने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व संबंधी लम्बित वादध्प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन व आइजीआरएस से प्राप्त शिकायतों का ससमय निपटान करें। सभी अधिकारी गण आइजीआरएस से प्राप्त शिकायत को अच्छी तरह से पढ़कर गुणवत्ता पूर्ण निदान करें ताकि लोगों को बार-बार कलेक्ट्रेट व तहसील के चक्कर न लगाने पड़ें और असंतुष्ट फीडबैक कम से कम प्राप्त हों। उन्होंने कहा कि प्रदेश की रैंकिंग में जनपद टॉप 5 में बना रहे इसलिए सीएम डैशबोर्ड पर किसी भी प्रकार की विभागीय पेंडेंसी नहीं रहनी चाहिए। किसान दुर्घटना बीमा योजना के प्रकरण ससमय निस्तारित किए जाएं। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्र के अंतर्गत सरकारी भूमि को चिन्हित कर सुरक्षित कर दें, ताकि उस पर अवैध कब्जे न हों।
इस मौके पर एडीएम वित्त एवं राजस्व विजय शंकर तिवारी, एडीएम न्यायिक रिजवाना शाहिद, एसडीएम सदर के डी शर्मा, एसडीएम राठ अभिमन्यु कुमार, एसडीएम मौदहा करणवीर सिंह, एसडीएम राजकुमार गुप्ता सहित कर-करेत्तर व राजस्व से संबंधित अन्य अधिकारी व कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *