हमीरपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के कदौरा गांव में दो दिवसीय दंगल मेले का आयोजन हुआ। क्षेत्र के कदौरा गांव मै कर्धम ऋषि आश्रम के स्थल में हुये दंगल में आधा सैकड़ा पहलवानों की कुश्तियां हुई संपन्न। दंगल का शुभारंभ जिला पंचायत क्षेत्र जरिया से उम्मीदवार सत्या राजपूत और रिचा राजपूत ने किया। पहले दिन कई रोमांचक कुश्तियां हुईं, जिनमें बराबरी पर समाप्त हुईं। कर्धम ऋषि आश्रम मै सत्या राजपूत ने पहलवानो के हाथ मिलाकर दंगल का शुभारम्भ किया। पहले दिन मोनू दिल्ली ने विनय धोहल को पछाड़ा, जीतेन्द्र मसगांव और हृदेश पुरैनी के बीच रोमांचक कुश्ती हुई जो बराबरी पर छूटी। राजू मसगांव व मंगल पहलवान राठ के बीच हुई कुश्ती में मंगल ने राजू मसगांव को पटकनी दी। मंगल रहटिया व उदल धोहल के पहलवान के बीच हुआ मुकाबला बराबर पर छूटा। अंकित धोहल व जग्गू उरई की कुश्ती भी बराबरी पर छूटी। महिला पहलवान मीनू कानपुर व सपना बांदा की कुश्ती बराबर रही। ओमेन्द्र पहलवान बड़ागांव जालौन व विकास पहलवान गोरखपुर के बीच हुई कुश्ती बराबर रही। दूसरे दिन भी नामी-गिरामी पहलवानों के बीच मुकाबले हुये। जिसमे मंगल हमीरपुर ने अर्जुन हरियाणा को चित किया। वहीं रामलीला में धनुष यज्ञ व रामविवाह की लीला का आयोजन किया गया। शुक्रवार रात को रावण वध की लीला के साथ मेला का समापन होगा।
