आज दिनांक 09.11.2025 को विधिक सेवा दिवस के अवसर पर जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मनोज कुमार राय के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हमीरपुर के तत्वावधान में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन गैर सरकारी संस्था जन साहस के साथ समन्वय कर बालिकाओं के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महेंद्र कुमार पाण्डेय सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हमीरपुर, बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष श्रीमती विभा भारती, असिसटेन्ट लीगल एड डिफेंस काउंसिल फिरोज आलम, राज्य समन्वयक धर्मेंद्र एवं सुश्री हुमैरा हाशमी एड. आदि लोग उपस्थित रहे। इसी क्रम में बच्चों को विधिक सेवा के महत्व, कार्य प्रणाली, पॉक्सो अधिनियम, शिक्षा के अधिकार, बच्चों के अधिकार एवं घरेलू हिंसा आदि की जानकरी दी गयी। बच्चों में कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह दिखा। यह जानकारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हमीरपुर ने दी।
