आत्मनिर्भर संकल्प अभियान का प्रबुद्ध सम्मेलन हुआ आयोजित

 

नगर पंचायत सुमेरपुर के टाउन हॉल में जिला अध्यक्ष सुनील पाठक की उपस्थिति में मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह की अध्यक्षता में प्रबुद्ध सम्मेलन आत्मनिर्माण भारत संकल्प अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनिल मिश्रा प्रदेश संयोजक प्रबुद्ध वर्ग उपस्थित रहे। आज के कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष ने आत्मनिर्भर भारत के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जो मोबाइल फोन हम लोग दूसरे देशों से खरीदते थे वह आज मोदी जी की मेहनत एवं प्रयास से अपने इंडिया में बना रहे हैं। इसी प्रकार मुख्य अतिथि अनिल मिश्रा ने कहा कि आज जो प्रबुद्ध सम्मेलन कार्यक्रम रखा गया है इसमें अधिकांश पढ़े लिखे लोग जैसे डॉक्टर वकील अध्यापक पत्रकार इत्यादि लोग ही समझ सकते हैं कि हमारा देश आज अर्थव्यवस्था में पांचवें पायदान पर पहुंच चुका है। जो अव्यवस्थाएं आज से 10 साल पहले थी वह सभी समाप्त हो चुकी हैं। क्योंकि भारत के प्रधानमंत्री मोदी जी का सपना है कि हमारा देश आत्मनिर्भर भारत बने आज के कार्यक्रम जिला संयोजक भार्गव मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे, आकाश त्रिपाठी,, सुदेश द्विवेदी मंच में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री स्वामी प्रताप सिंह ने किया। जिनको इसी सप्ताह सरकार ने शासकीय अधिवक्ता मनोनीत किया है। उनको भी मंच पर सम्मानित किया गया। इस प्रबुद्ध सम्मेलन में सैकड़ों लोगों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। आज के प्रबुद्ध सम्मेलन कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी अरविंद श्रीवास्तव, सुशील शुक्ला, रामू गुप्ता, योगेंद्र दीक्षित, अंकित सिंह, श्याम धुरिया, रवि गुप्ता, करण साहू, आशीष गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *