राजकीय हाईस्कूल जरिया में करियर गाइडेंस गतिविधि आयोजित पंख पोर्टल के तहत संप्रेषण कौशल पर विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के गुर

 

राजकीय हाईस्कूल जरिया में शनिवार को पंख पोर्टल करियर गाइडेंस कार्यक्रम के अंतर्गत संप्रेषण एवं पारस्परिक कौशल विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का संचालन नोडल शिक्षक सत्यवंत विश्वकर्मा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संवाद कौशल, आत्मविश्वास और सकारात्मक व्यवहार के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। नोडल शिक्षक ने कहा कि सफल करियर के लिए केवल विषय ज्ञान ही नहीं, बल्कि दूसरों से संवाद स्थापित करने की कला भी उतनी ही जरूरी है। कार्यशाला के दौरान छात्रों ने समूह चर्चा, प्रश्नोत्तरी व गतिविधियों के माध्यम से विषय को प्रैक्टिकली समझा। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों को आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास के लिए प्रेरित करते हैं। पंख पोर्टल माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार की पहल है, जो कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को करियर, स्कॉलरशिप, कॉलेज और प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध कराता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *