लखनऊ:
प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने विधानसभा के बजट सत्र 2026-27 के दौरान उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक 2026 तथा उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय (द्वितीय संशोधन) विधेयक 2026 को सदन में पुरस्थापित किया।
उच्च शिक्षा मंत्री ने विधानसभा में दोनों विधेयकों को प्रस्तुत करते हुए सदन से इन्हें पुरस्थापित करने की अनुमति प्रदान करने का आग्रह किया। प्रस्ताव पर सदन में मत व्यक्त कराया गया, जिसमें बहुमत से विधेयकों को पुरस्थापित करने की अनुज्ञा प्रदान की गई।
मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार उच्च शिक्षा प्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इन संशोधन विधेयकों के माध्यम से विश्वविद्यालयों के प्रशासनिक एवं शैक्षणिक ढांचे को और सुदृढ़ किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सके।
