श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ के पावन अवसर पर खिचड़ी भोज का आयोजन सम्पन्न

 

हैदरगढ़ बाराबंकी। नगर पंचायत हैदरगढ़ में विश्व हिन्दू परिषद नगर हैदरगढ़ द्वारा श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ के पावन अवसर पर तहरी भोज कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
उपरोक्त कार्यक्रम हरी भाई, नगर अध्यक्ष – विश्व हिन्दू परिषद, की दुकान पर आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने सहभागितापूर्ण सेवा भाव से सहयोग किया। कार्यक्रम का उद्देश्य श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ को सेवा एवं समर्पण के भाव से मनाना रहा।
इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के नगर स्तरीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मुख्य रूप से सत्यम गुप्ता, गुड्डू, राहुल चौरसिया सहित अन्य कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
नगर अध्यक्ष हरी भाई ने कहा कि श्रीराम मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि हिंदू समाज की एकता, संस्कृति और गौरव का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज में समरसता और सेवा भावना को बल मिलता है।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *