इंदौर”हेलमेट नहीं है बोझ बदले अपनी सोच” के संदेश के साथ ट्रेफिक पुलिस द्वारा चलाये जा रहे “सड़क सुरक्षा सप्ताह” के अंतर्गत दंगल टीवी जो जनरक्षा के इस अभियान में इंदौर पुलिस के साथ मिलकर कार्य कर रहा है, इस अवसर पर अपने ऑफिस में सभी स्टाफ सदस्यों के साथ ट्रेफिक नियमों का पूर्ण रूप से पालन करने की शपथ ली।इस अवसर पर इंदौर ट्रेफिक पुलिस की तरफ से आये सुमंत जी एवं अन्य अधिकारीयों ने यातायात नियमों की जानकारी एवं महत्ता समझाते हुए दंगल टीवी एवं इसके प्रबंध निदेशक श्री मनीष सिंघल जी के द्वारा यातायात नियमों के पालन की जागरूकता के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने हेतु दिए जा रहे सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
