बाराबंकी। ग्रामीण पत्रकारों के हित में संगठन कार्य कर रहा है। पत्रकारों के हर लड़ाई लड़ने में संगठन के प्रदेश प्रभारी हमेशा आगे रहते हैं। उक्त बात रविवार को तहसील हैदरगढ़ में आयोजित सदस्यता अभियान के दौरान ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष संतोष शुक्ला ने कही। जिलाध्यक्ष ने आगे कहा कि सब पत्रकारों को एक मंच पर आ करके अपना संगठन बनाना चाहिए। संगठित पत्रकार ही भ्रष्टाचारियों से लड़ाई लड़ सकता है। अलग थलग पड़े पत्रकारों को फर्जी मुकदमों के साथ साथ जगह जगह अपमानित होना पड़ता है जो सही नही है। इसीलिए ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र प्रताप सिंह ने विशेष बल दिया है कि जिला कार्यकारिणी के साथ साथ तहसील कार्यकारिणी भी गठित की जाये और ज्यादा से ज्यादा ग्रामीण पत्रकारों को संगठन में जोड़ करके पत्रकारों की समस्याओं को बेहतर शासन और प्रशासन से आर पार की लड़ाई लड़ी जाये। जिलाध्यक्ष ने आगे कहा कि आज समय आ गया है कि पत्रकारों को एकजुट रहना पड़ेगा। एकजुटता से ही सारे काम बनते हैं। पत्रकारों में मनमुटाव तो रहता ही है लेकिन आपसी मनमुटाव दूर करके सभी पत्रकार एकजुट हो करके काम करें। तहसील हैदरगढ़ में तहसील अध्यक्ष नृपेन्द्र तिवारी उर्फ बब्लू के आवास पर सदस्यता अभियान चलाया गया। दर्जनों पत्रकारों ने सदस्यता फार्म भरे और कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सदस्यता अभियान में मुख्य रुप से मण्डल उपाध्यक्ष राकेश गिरी, जिला कोषाध्यक्ष रंजीत गुप्ता ओमप्रकाश श्रीवास्तव विजय कुमार पाठक, अमन शर्मा, शिवम, विजय पाठक, संतोष सिंह, पवन मिश्रा, अनिल पाठक, बृजेश शुक्ला, सुरेंदर बहादुर सिंह, अनंत कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
