(बोईरदादर, रायगढ़)। 11 जनवरी 2026 के सतसंग में बाबा उमाकान्त जी महाराज ने कहा कि मनुष्य का भोजन शाकाहारी चीजें हैं। तो आप सब शाकाहारी चीजें ही खाओ। आप किसी भी पशु-पक्षी का मांस और अण्डा मत खाना। आजकल के डॉक्टर यह नहीं जानते हैं कि अण्डा खाने से बीमारियां बढ़ती हैं इसीलिए वे कहते हैं कि अण्डा खाओ, ताकत आ जाएगी। जबकि एक से एक पहलवान शाकाहारी हुए हैं।
हनुमान जी देखो कितने बलवान थे; कहीं उनके मछली, मांस खाने की या शराब और शराब जैसे बुद्धिनाशक नशे का सेवन करने की खबर मिलती है? नहीं। तो इन चीजों का सेवन आप कभी मत करना।
मांस और अण्डा खाओगे तो यह खून बेमेल हो जाएगा और तरह-तरह की बीमारियां अभी आएंगी। कोरोना आने के कई साल पहले ही मैंने संकेत दे दिया था और बराबर लोगों को बताता आ रहा हूं। तो अब आप इन गंदी चीजों को छोड़ने का संकल्प बना लो।
अभी ये जो दौरा मैं कर रहा हूं उसकी वजह से यह जनवरी का महीना भारत देश के लिए ठीक निकलेगा
अगर आप मेरी बातों को नहीं मानोगे, अगर सतसंगी मेरी इस बात को लोगों तक पहुंचा नहीं पाओगे; लोगों को शाकाहारी, नशामुक्त नहीं बना पाओगे तो मैं कहां तक चिल्लाऊंगा? मैं चुप हो जाऊंगा। और जब मैं चुप हो जाऊंगा तब आफत शुरू हो जाएगी।
अभी ये जो दौरा मैं कर रहा हूं उसकी वजह से यह जनवरी का महीना भारत देश के लिए ठीक निकलेगा।
फरवरी में जो काम करने के लिए आपको दिया जाएगा, उसमें भी अगर आप लगे रहोगे तो आपके और इस देश के लिए अच्छा हो जाएगा। जो भविष्यवाणियां बहुत पहले कर के गए हैं, वे भविष्यवाणियां भारत देश के लिए फेल हो जाएंगी।
तो आप संकल्प बनाओ कि एक दिन में 10-10 आदमियों को हम शाकाहारी, नशा मुक्त रहने के लिए समझाएंगे और 2-4 लोग भी अगर छोड़ दिए तो आपकी मेहनत सार्थक हो जाएगी और बहुत लोगों की जान बच जाएगी।

