सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम–एसपी ने सुनी जनसमस्याएं, बुजुर्गों व निराश्रितों को बांटे कंबल

 

हमीरपुर/सरीला। सोमवार को तहसील सरीला सभागार में जिलाधिकारी घनश्याम मीना एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. दीक्षा शर्मा की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान फरियादियों की शिकायतें सुनी गईं। समाधान दिवस में कुल 45 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 8 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
अमित कुमार धोहल की दबंग द्वारा निर्माण कार्य रोके जाने के संबंध में, प्रेम कुमार चंडौत की घरेलू विद्युत कनेक्शन में मनमाने बिल से संबंधित शिकायत, विमला ने गाली-गलौच दिए जाने की शिकायत, विनोद भैंसाय की तालाब से अतिक्रमण हटवाने की मांग, बृगभान बंधौली ने विद्युत विभाग से मुआवजा दिलाए जाने की शिकायत, राजकुमारी (उमरिया) की हदबंदी आदेश के बाद नाप न कराए जाने की समस्या, तथा रामचरण (पुरैनी) की आयुष्मान कार्ड में नाम संशोधन के संबंध में, इटैलिया बाजा की एक दर्जन से अधिक महिलाओं ने सड़क बनवाने के संबंध में शिकायती प्रार्थना पत्र दिए। शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। जनसुनवाई के उपरांत बुजुर्गों एवं निराश्रितों को कंबल वितरित किए गए, जिससे जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे।
पत्रकारों से बातचीत में जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने गौशालाओं में व्यवस्थाओं को लेकर पूछे गए सवाल पर बताया कि मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (सीवीओ) से जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं गौ-आश्रय स्थलों के लंबित भुगतान के संबंध में उन्होंने कहा कि शासन को आवश्यक डिमांड भेज दी गई है और राशि प्राप्त होते ही शीघ्र भुगतान कराया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी गीतम सिंह, उपजिलाधिकारी बलराम गुप्ता, तहसीलदार राम मोहन कुशवाहा, क्षेत्राधिकारी शाहरुख खान सहित विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी कर्मचारी सहित फरियादी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *