केक काटकर धूमधाम से मनाया गया संस्थापक स्व. बालेश्वर लाल जी की जयंती

 

संवाददाता हमीरपुर/राठ। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (ग्रापए) की राठ इकाई द्वारा संगठन के संस्थापक स्व. श्री बाबू बालेश्वर लाल जी की जयंती कस्बा स्थित सत्कार वाटिका में श्रद्धा एवं धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गई। जिसमें संस्थापक जी के पत्रकारिता एवं संगठन निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। जिला अध्यक्ष मनोज कुमार त्रिपाठी के निर्देश पर जिला महासचिव जयशंकर त्रिपाठी द्वारा राठ तहसील एवं ब्लॉक की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें तीसरी बार रामसिंह राजपूत को राठ तहसील अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं तहसील वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर देवेन्द्र राजपूत तथा तहसील महामंत्री पद की जिम्मेदारी भूपेंद्र कोष्टा को सौंपी गई। ब्लॉक स्तर पर दिलीप कुमार को ब्लॉक अध्यक्ष, नेहा वर्मा को ब्लॉक उपाध्यक्ष एवं सुनील कुमार को ब्लॉक महामंत्री बनाया गया। इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी में संरक्षक मंडल की जिम्मेदारी माधव द्विवेदी, हरिमोहन चंसौरिया एवं भईया जी को दी गई। उपाध्यक्ष शीतू सेंगर, महामंत्री संजय महान, मंत्री दीपक कुमार, कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र गुप्ता, संगठन मंत्री इरफान अली, प्रचार मंत्री नीतेश चंसौरिया, संप्रेषण मंत्री समीम मिर्जा बनाए गए। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में आनंद सक्सेना, कैलाश सोनी, भूपेंद्र सिंह, रोहित चौबे, जितेंद्र कुमार, रईस खां, वसीम बेग, यूनिस अली सहित अन्य पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए।
कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों की समस्याओं एवं मांगों को शासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के उद्देश्य से राठ विधायक मनीषा अनुरागी का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उन्हें अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
समारोह में नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकार साथी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *