नववर्ष पर यूनीक इंडियन फाउंडेशन ट्रस्ट ने किया कम्बल वितरण व तहरी भोज का आयोजन

लखनऊ (सरोजिनी नगर)।नववर्ष के अवसर पर सरोजिनी नगर की समाजसेवी संस्था यूनीक इंडियन फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी गरीबों व बुजुर्गों के लिए कम्बल वितरण एवं तहरी भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कम्बल वितरण कार्यक्रम का संचालन पूर्व पार्षद हरसरन लाल गुप्ता एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार राठौर (आयुष) द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई, जिनमें प्रतिभाग करने वाले कलाकारों को संस्था के सचिव अभिषेक श्रीवास्तव एवं उपाध्यक्ष संदेश वर्मा द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक एवं आयुष राठौर द्वारा महिलाओं को कम्बल वितरित कर किया गया। इस अवसर पर संस्था की ओर से महिलाओं एवं बुजुर्गों को कुल 151 कम्बल वितरित किए गए। कम्बल वितरण के उपरांत उपस्थित सभी लोगों ने तहरी भोज का आनंद लिया।
संस्था के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि यूनीक इंडियन फाउंडेशन ट्रस्ट विगत 14 वर्षों से लगातार 1 जनवरी को नववर्ष के उपलक्ष्य में बुजुर्गों को कम्बल वितरण कर नए वर्ष की शुरुआत करती आ रही है। संस्था की “अब न लगेगी ठंड” मुहिम के माध्यम से अधिक से अधिक जरूरतमंदों को ठंड से बचाने का प्रयास किया जाता है।
प्रदेश सचिव हर्ष वैभव ने जानकारी दी कि यह अभियान केवल 1 जनवरी तक सीमित नहीं रहता, बल्कि कई दिनों तक निरंतर चलता है। इसी क्रम में 4 जनवरी को गौरी स्थित मालिन बस्ती में रहने वाले गरीबों को भी कम्बल वितरण किया जाएगा।
कार्यक्रम के समापन पर संस्था के पदाधिकारियों ने उपस्थित सभी लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार राठौर (आयुष), उपाध्यक्ष संदेश वर्मा, सचिव अभिषेक श्रीवास्तव, शालिनी शुक्ला, विमला जी, प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष स्वर्गजीत यादव, प्रदेश सचिव हर्ष वैभव, जिलाध्यक्ष मनीष राठौर, अमित शुक्ला, पंकज गुप्ता, वैभव कुमार, विशाल कुमार, डॉ. विकास कुमार, प्रमोद कुमार, सूरज शर्मा, संदीप कुमार, सचिन यादव, मानस कुमार, राकेश शर्मा सहित संस्था के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *