सरीला में अटल स्मृति सम्मेलन व एसआईआर कार्यशाला का आयोजन, पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना

हमीरपुर/सरीला। विकासखंड सरीला परिसर में रविवार को भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी के अवसर पर अटल स्मृति सम्मेलन एवं एसआईआर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि अटल जी की जन्मशताब्दी को भारतीय जनता पार्टी देशभर में सेवा और सुशासन के संकल्प के साथ मना रही है। अटल जी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि अटल जी के विकसित भारत के विजन को साकार करने की दिशा में सरकार निरंतर कार्य कर रही है। एसआईआर को लेकर विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को उन्होंने भ्रामक बताते हुए विपक्ष पर निशाना साधा और कार्यकर्ताओं से अटल जी के आदर्शों व पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया।
पत्रकारों से बातचीत में साध्वी निरंजन ज्योति ने जनपद हमीरपुर में किसानों को खाद की समस्या के सवाल पर कहा कि वह इसकी जानकारी लेंगी और यदि कोई दिक्कत है तो उसे दूर कराया जाएगा। पंचायत चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी सभी चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है और कार्यकर्ता बूथ स्तर पर मजबूती से कार्य कर रहे हैं।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, राठ विधायक मनीषा अनुरागी, जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष शकुन्तला निषाद, ब्लॉक प्रमुख सरीला जीतू राजपूत, पूर्व विधायक अंब्रेश कुमारी, कुलदीप निषाद, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आराधना राजपूत, गोहांड ब्लॉक प्रमुख अरविंद मुखिया मंडल अध्यक्ष राम अवतार, भानू,लीला राजपूत,धीरज चौहान, अजय यादव, हरिराम सहित राठ विधानसभा क्षेत्र के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *