हैदरगढ़ बाराबंकी। 13 नवम्बर शुक्रवार स्थानीय सेंट जेवियर्स इंटर कॉलेज स्थित ग्राम गढ़ी सत्रही में गत वर्षो की भांति वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक माननीय दिनेश रावत जी ने बच्चों द्वारा आयोजित सैनिक परेड की शानदार सलामी के साथ ओलंपिक मशाल प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया
कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सेंट जेवियर स्कूल हैदरगढ़ विधानसभा क्षेत्र का इकलौता ऐसा शिक्षा का केंद्र है जहां लगता है कि छात्रों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए विद्यालय के संस्थापक श्री पंकज कुमार सिंह जी प्रधानाचार्य महोदय एंड्रयू रमेश नायक जी व समस्त शिक्षकगण निरंतर प्रयासरत रहते हैं उन्होंने कहा कि आज खेलकूद प्रतियोगिता का यह विहगम दृश्य इसी लगन और निष्ठा का परिणाम है प्रतिभाओं ने परेड पिरामिड जैसे दर्जनों की संख्या में जटिलतम खेलों का अभ्यास एक अनुशासित दायरे में रहकर किया जो विशेष प्रशंसनीय है विद्यालय के अनवरत विकास की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि मेरा यह प्रयास रहेगा कि आगामी कुछ ही दिनों में राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता कार्यक्रम में हैदरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के इस विद्यालय से अधिक से अधिक प्रतिभाओं की प्रतिभागिता सुनिश्चित हो जिन्हें राज्य सरकार द्वारा पुरस्कृत किया जा सके और हैदरगढ़ का नाम खेल जगत में रोशन हो
कार्यक्रम में बतौर वरिष्ठ अतिथि पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा उत्तर प्रदेश श्री वेद प्रकाश बाजपेई जी रहे और प्रधान गढ़ी सतरही जी राजन सिंह जी की गरिमाई उपस्थिति में कार्यक्रम का सफल संचालन ओज हास्य व श्रृंगार के सशक्त हस्ताक्षर श्री शिव किशोर तिवारी ‘खंजन’ जी ने किया
उक्त तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं की एक लंबी फेहरिस्त में प्रथम दिन मुख्य रूप से परेड, पिरामिड, शॉट पुट, स्किपिंग, लॉन्ग जंप हाई जंप, बर्स्टिंग बैलून स्लो, साइकलिंग जैसे तकरीबन डेढ़ सर्जन खेलों में सैकड़ो बच्चों ने प्रतिभाग लिया जिसमें स्किपिंग इवेंट में आयुषी सोनी कक्षा 10 ने जहां एक और प्रथम बाजी मारी वहीं दूसरी और अंशिका व अनुष्का गुप्ता कक्षा 12 ने क्रमशः द्वितीय व तृतीय की जीत दर्ज कराई जबकि शेक रेस में कार्तिक कक्षा 8 प्रथम व काशी कक्षा 8 द्वितीय तथा श्री शक्ति सिंह तृतीय स्थान पर रहे इसी इवेंट में शक्ति द्विवेदी अदिति सिंह तथा अग्रिम पाल ने क्रमशः प्रथम प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया लॉन्ग जंप इवेंट में ग्रीन हाउस से हर्षिता रेड हाउस से आकृति तथा ब्लू हाउस से महक सिंह ने क्रमशः प्रथम द्वितीय तत्तीय स्थान प्राप्त किया जबकि हाई जंप में ग्रीन हाउस से अभय प्रताप रेड हाउस से आशीष तिवारी तथा ब्लू हाउस से अनुभव प्रताप सिंह ने क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान की जीत प्राप्त कर अव्वल रहे l

