हमीरपुर। सतर्कता के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक जनपद हमीरपुर द्वारा जनपद के थाना मौदहा क्षेत्र अंतर्गत मौदहा रेलवे स्टेशन/ रगौल रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यात्रियों के सामान, स्टेशन परिसर एवं आस-पास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना अध्यक्षों एवं प्रभारी निरीक्षकों को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने थाना क्षेत्रों में स्थित प्रमुख स्थानों — जैसे मुख्य चौराहे, मुख्य-बाज़ारों, बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन आदि पर सतर्कता बढ़ाई जाए तथा सघन चेकिंग अभियान संचालित किए जाएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु के पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाए। साथ ही सतर्कता अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
