जिलाधिकारी ने परियोजनाओं व निर्माण कार्यों की समीक्षा की

हमीरपुर। कलेक्ट्रेट स्थित डा0 एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में सरकार के विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों के मूल्यांकन एवं अनुश्रवण हेतु सीएम डैशबोर्ड पर विभागीय रैंकिंग तथा जनपद के 50 लाख रूपये एवं उससे अधिक लागत की परियोजनाओं/निर्माणाधीन कार्यों की जिलाधिकारी घनश्याम मीना द्वारा मुख्य विकास अधिकारी अरूण कुमार सिंह की उपस्थिति में समीक्षा की गयी।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड से प्राप्त विभिन्न विकास कार्यो/योजनाओं की प्रगति/ रैकिंग व ग्रेडिंग के अनुसार विभागवार समीक्षा करते हुए कहा कि विकास कार्यो में किसी तरह की शिथिलता न बरतें। उन्होने कहा कि यदि गलत डेटा फीड करने के कारण जनपद की रैंक प्रभावित होगी तो संबंधित विभागीय अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी। उन्होने निर्देश दिए कि अधिकारी गण स्वयं अपने पर्यवेक्षण में निर्माण कार्यों को समय से पूर्ण कराएं। प्रत्येक ऑफिस में ईऑफिस के जरिए फाईलों का निस्तारण कराया जाये।सीएम डैशबोर्ड पर विभागीय योजनाओं की प्रगति समय से भर दें, ताकि मासिक रैकिंग में उसकी मार्किंग हो सके। अधिकारी गण टारगेट को ध्यान में रखकर कार्य करें और योजनाओं की वास्तविक वित्तीय एवं भौतिक प्रगति फीड करें।उन्होने कहा कि शासन स्तर से सीएम डैशबोर्ड पर सभी सम्बन्धित विभागो की मासिक रैकिंग और ग्रेडिंग से उनके कार्य के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जाता है, इसलिए इसमें लापरवाही न बरतें।उन्होने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि मीडिया से प्राप्त शिकायतों का त्वरित संज्ञान लें और जिला सूचना अधिकारी को 48 घण्टे के अंदर एक्शन टेकन रिपोर्ट प्रेषित करें। सीएम हाउस से मीडिया कटिंग की नियमित समीक्षा की जाती है, इसलिए इनके निस्तारण में लापरवाही न बरतें। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यालय नियमित रूप से जन सुनवाई की जाये। आईजीआरएस से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण तार्किक ढंग से पूरी गुणवत्ता के साथ किया जाये।
इस दौरान जिलाधिकारी ने 50 लाख रूपए एवं उससे अधिक लागत की परियोजनाओं/निर्माणाधीन कार्यो की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि अब मौसम अनुकूल है, इसलिए निर्माणाधीन परियोजनाओं को समयबद्ध पूर्ण करने के लिए कार्य में तेजी लायी जाए। पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं/निर्माणाधीन कार्यो को संबंधित विभाग को हस्तगत करने की कार्यवाही अविलम्ब सुनिश्चित करायी जाए। उन्होने सभी कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सख़्त निर्देश दिए कि निर्माण कार्यो में निर्धारित मानकों व गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए।
इस दौरान संबंधित विभागीय अधिकारी गण एवं विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि गण आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *