जिला जज की अध्यक्षता में राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान 2.0 को सफल बनाने हेतु बैठक संपन्न

हमीरपुर। आज दिनांक 19.01.2026 को जनपद न्यायाधीश मनोज कुमार राय की अध्यक्षता में राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान 2.0 को सफल बनाने हेतु न्यायिक अधिकारीगण के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपस्थित समस्त न्यायिक अधिकारीगण को निर्देशित किया गया कि मध्यस्थता हेतु अधिक से अधिक उचित मामलों को सन्दर्भित कर आपसी सुलह समझौता के आधार पर निस्तारित कराने का प्रयास करें। उक्त बैठक में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, ज्ञान प्रकाश सिंह, अपर जिला जज प्रथम श्री उदयवीर सिंह, विशेष न्यायाधीश एस.सी./एस. टी. एक्ट रनवीर सिंह, विशेष न्यायाधीश द.प्र.क्षे. एक्ट अनिल कुमार खरवार, विशेष न्यायाधीश कीर्तिमाला सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट विनय कुमार सिंह, सिविल जज (सी0डि0) निहारिका जायवाल, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अभिषेक त्रिपाठी, सचिव जिला विधिक सेवा प्रािधकरण महेन्द्र कुमार पाण्डेय, सिविल जज सी.डि./एफ.टी.सी. वन्दना अग्रवाल, सिविल जज (जू0डि0) अंकित पाल, सिविल जज (जू0डि0)/क्रा0अ0वू0 कीर्ति मिश्रा, सिविल जज (जू0डि0)/एफ0टी0सी0 शैली शरण आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *