” वक़्त रुकता कहाँ है ? “

वक़्त रुकता कहाँ है

वक़्त बीत जाता है ,

धीरे धीरे जिंदगी में

सब कुछ बदल जाता है ,

ले आता है दुख दर्द कभी…

कभी जिंदगी में

उल्लास भर जाता है ,

छीन लेता है कुछ लोगों को हमसे कभी, और

कुछ लोगों को अपना बना कर जाता है ,

कौन अपना है , कौन पराया,

सबका रूप दिखा जाता है ,

ये वक़्त है , हमें धीरे– धीरे ,

जिंदगी के गहरे अनुभव दे जाता है !!

 

 

——- राम कुमार दीक्षित , पत्रकार     !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *