” उदासी भरे दिन कभी तो ढलेंगे “

” उदासी भरे दिन कभी तो ढलेंगे “

कहाँ तक ये मन को अंधेरे छलेंगे,

उदासी भरे दिन कभी तो ढलेंगे !

कभी सुख, कभी दुःख, यही ज़िंदगी है ,

ये पतझड़ का मौसम घड़ी दो घड़ी है !

नये फूल कल फिर डगर में खिलेंगे ,

उदासी भरे दिन कभी तो ढलेंगे !

भले तेज़ कितना, हवा का हो झोंका ,

मगर अपने मन में तू रख ये भरोसा !

जो बिछड़े सफर में तुझे फिर मिलेंगे ,

उदासी भरे दिन कभी तो ढलेंगे !

कहे कोई कुछ भी, मगर सच यही है ,

लहर प्यार की जो कहीं उठ रही है,

उसे एक दिन तो किनारे मिलेंगे ,

उदासी भरे दिन कभी तो ढलेंगे !

रहो दूर तुम भी, रहें दूर हम भी

न है तुममें चाहत , तो बेफिक्र मैं भी

ये उगते हुए दिन भी, यूँ हीं ढलेंगे ,

कहाँ तक ये मन को अंधेरे छलेंगे !

उदासी भरे दिन , कभी तो ढलेंगे !

 

———- राम कुमार दीक्षित, पत्रकार     !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *