” प्रार्थना “

ईश्वर ,

ध्यान देना ,

जब खडा होना पड़े मुझे ,

तो अपने से ज्यादा जगह न घेरु !

 

मैं ऋग्वेद के चरवाहों की करुणा के साथ कहता हूँ–

मुझे इस अनंत ब्रह्मांड में

मेरे पेट से बड़ा खेत मत देना ,

हल के भार से अधिक शक्ति ,.

बैल के आनंद से अधिक श्रम मत देना !

उतनी शक्ति देना कि मैं

असहायों की मदद कर सकूँ !

मैं टालस्टाय के किसान से सीख लेकर कहता हूँ :

मुझे मत देना उतनी ज़मीन ,

जो मेरे रोज़ाना के इस्तेमाल से ज़्यादा हो ,

हद से हद एक चारपाई जितनी जगह ,

जिसके पास में एक मेज़– कुर्सी आ जाए !

 

मुझे मेरे ज्ञान से ज़्यादा शब्द ,

सत्य से ज़्यादा तर्क मत देना !

सबसे बड़ी बात,

मुझे सत्य के सत्य से भी अवगत करवाना !

मुझे मत देना वह

जिसके लिए कोई और कर रहा हो प्रार्थना !

——- प्रसिद्ध कवि शिवसिंह सरोज

( संकलित )

 

———– राम कुमार दीक्षित , पत्रकार       !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *