चादर और फादर से बच्चों को रखें दूर – राजूदास बचपन से ही धर्म एवं संस्कार की दें शिक्षा

 

भरुआ सुमेरपुर, हमीरपुर। कस्बे में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में मुख्य अतिथि हनुमानगढ़ी अयोध्या के महंत राजूदास महाराज ने कहा कि अगर हिंदुओं में एकता नहीं रही तो वह दिन दूर नहीं जब उनकी बेटियां 36 और 72 टुकड़ों में काटी जाएंगी। उन्होंने एकजुट का संदेश देते हुए कहा कि जिस तरह से भगवान श्री राम ने सभी को साथ लेकर चलने का काम किया था। उसी तरह आज सभी हिंदुओं को साथ लेने साथ लेकर चलने की जरूरत है। उन्होंने चादर और फादर के बच्चों से बचने के लिए जागरूक किया। कहा कि अपने बच्चों में बचपन से ही संस्कार और धर्म शिक्षा देना शुरू करें। तभी हमारा राष्ट्र व हमारा सनातन सुरक्षित रहेगा।
विराट हिंदू सम्मेलन में राजू दास महाराज ने कहा कि कस्बे में हिंदू बेटी के साथ हुई दुष्कर्म, लव जिहाद, धर्मांतरण के मामले में कहा कि आरोपियों के खिलाफ प्रशासन सख्त कार्यवाही करे। उन्होंने हिंदुओं को जागते हुए कहा कि गंगा जमुना तहजीब को कैसे स्वीकार करें। जिस गाय को हम लोग मां की तरह पूजते हैं। वह लोग उसे रोटी के साथ खाना चाहते हैं। ऐसे लोगों को सबक सिखाने का समय आ गया है। संघ परिवार देश में हिंदुओं को जगाने के लिए दिन-रात प्रयास में जुटा हुआ है। मुख्य वक्ता संघ के प्रांत प्रचारक श्रीराम जी ने भी विचार रखे और सनातन विरोधियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की। उन्होंने हिंदुओं को एकजुट करने के लिए कहा। अध्यक्षता बाबूलाल अहिरवार ने किया। इस मौके पर जिला प्रचारक धनंजय जी, संघ चालक कैलाश दुबे, नगर कार्यवाहक उमेश शिवहरे, विहिप जिलाध्यक्ष रामदत्त पांडेय, पूर्व सांसद पुष्पेंद्र सिंह, पूर्व विधायक युवराज सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे, नीतू द्विवेदी, मीना यादव, गीता ओमर, रणबीर सिंह लाला, महेश गुप्ता दीपू सहित बजरंग दल, विहिप, गौ रक्षा दल सहित हजारों लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन धीरेन्द्र सिंह और शशि प्रताप सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *