हमीरपुर/कुरारा। कुरारा थाना क्षेत्र के कुसमरा गांव में सवारियां भरने को लेकर दो चालकों में जमकर मारपीट हुई। वीडियो वायरल।
कुरारा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसमरा गांव में सवारियां भरने को लेकर दो वाहन चालकों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गई। देखते ही देखते दोनों चालकों में जमकर लात-घूंसे चले, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने मारपीट का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वायरल वीडियो में दोनों चालक एक-दूसरे पर हमला करते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं, जबकि कुछ लोग बीच-बचाव का प्रयास करते नजर आ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि सवारियां बैठाने को लेकर पहले कहासुनी हुई, जिसके बाद विवाद उग्र हो गया।
