*लखनऊ,
आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर दो महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। पहली बैठक पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी के सदस्यों की हुई एवं दूसरी बैठक मनरेगा कोऑर्डिनेटर/एसआईआर कोर्डिनेशन कमेटी के सदस्यों/जिला/शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, फ्रंटल, विभाग/प्रकोष्ठों के चेयरमैनगणों की बैठक संपन्न हुई।
उक्त बैठकें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव, प्रभारी उ0प्र0 मा0 श्री अविनाश पाण्डेय जी की गरिमामयी उपस्थिति में तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मा0 श्री अजय राय जी की अध्यक्षता में संपन्न हुईं। बैठक के आरंभ से पूर्व राष्ट्रीय महासचिव श्री अविनाश पाण्डेय जी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय जी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया।
बैठक में प्रमुख रूप सें उ0प्र0 कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा ‘‘मोना’’ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, बृजलाल खाबरी, राष्ट्रीय सचिव सहप्रभारीगण सर्वश्री धीरज गुर्जर, राजेश तिवारी, तौकीर आलम, प्रदीप नरवाल, सुप्रिया श्रीनेत, संयुक्त सचिव अ0भा0 कां0 कमेटी मनोज त्यागी, संसद सदस्यगण राज्यसभा में उपनेता प्रतिपक्ष प्रमोद तिवारी, के0एल0 शर्मा, उज्जवल रमण सिंह, इमरान मसूद, तनुज पुनिया, पूर्व सांसदगण पी0एल0 पुनिया, कुँवर दानिश अली, ए0पी0 गौतम, रवि वर्मा, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, नकुल दुबे, पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी, विवेक बंसल, संजय कपूर, पूर्व सदस्य विधान परिषद दीपक सिंह, निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद, निवर्तमान प्रदेश महासचिव (संगठन) अनिल यादव, चेयरमैन पिछड़ वर्ग विभाग कांग्रेस उ0प्र0 मनोज यादव, अंकित तिवारी, अनस रहमान, संजय दीक्षित, मनीष हिंदवी आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।
बैठक को सम्बोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रभारी उ0प्र0 मा0 श्री अविनाश पाण्डेय जी ने कहा कि यह चुनावी वर्ष है, हमारे समक्ष पंचायत चुनाव, एम0एल0सी0 चुनाव और विधानसभा चुनाव होने है। हमें पार्टी के समक्ष चुनौतियों पर एक विस्तृत रोडमैप तैयार करना है। हमें सभी 403 विधानसभाओं पर एक मजबूत संगठन बनाना है।
बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री अजय राय जी ने कहा कि आने वाले 100 दिनों में हम पूरे प्रदेश में 30 से अधिक संविधान संवाद रैली आयोजित करेंगे और इन रैलियों के माध्यम से जनता की समस्याओं को मजबूती के साथ उठाऐंगे।
संगठन सृजन पर बोलते हुए श्री राजेश तिवारी जी ने कहा कि पिछले 8 महीनों की मेहनत से हमने बूथ लेवल तक एक सशक्त संगठन का निर्माण किया है। हम इसी संगठन के बल पर 2027 के रण में उतरेंगे।
आगामी 12 जनवरी को राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी के जन्मदिवस के पुनीत अवसर पर प्रदेश के सभी मंडलों पर प्रेसवार्ता आयोजित कर 100 दिन की कार्य योजना घोषित की जाऐगी। यह जानकारी देते हुए कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा ‘‘मोना’’ जी ने कहा कि पहले प्रेसवार्ता की जाएगी उसके बाद हम अपनी नेता प्रियंका जी के जन्मदिन का कार्यक्रम आयोजित करेंगे।
पंचायत चुनाव के विषय पर बोलते हुए राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर जी ने कहा कि पंचायत चुनाव एक ऐसा जमीनी चुनाव है जो आने वाले विधानसभा चुनाव की पटकथा लिखेगा।
एसआईआर प्रक्रिया के तहत प्रदेश में जिन मदताओं के नाम काटे गए हैं उनको लेकर पार्टी ने एक एसआईआर कोर्डिनेशन कमेटी बनाई है। इस विषय पर बोलते राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम ने कहा कि पिछले 4 नवंबर से हमने जितनी मेहनत की है हमें अगले 1 महीने उससे दोगुनी मेहनत करनी होगी। हमें ना सिर्फ वैध मतदाताओं के नाम बढ़वाने हैं साथ ही साथ इस बात पर भी नज़र रखनी है कि भाजपा फर्जी वोटर ना बनवाने पाए।
एम0एल0सी चुनाव के बारे में बोलते हुए राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल जी ने कहा कि इस चुनाव में जीत का एक ही मूल मंत्र है अधिक से अधिक मतदाता बनाएं जाएं। विधानसभा से दो माह पूर्व होने वाला यह चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण है।
मनरेगा के विषय में बोलते हुए वॉर रूम इंचार्ज संजय दीक्षित जी ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ इस योजना को खत्म कर भाजपा ने करोड़ों गरीब, भूमिहीन मजदूरों की रोजी रोटी छीन ली है।
कांग्रेस स्थापना के 140 वर्ष पूर्ण होने पर लखनऊ से शुरू हुए सेवा और बलिदान के 140 वर्ष कार्यक्रम को अब पूरे प्रदेश में किया जाएगा उक्त जानकारी मनीष हिंदवी जी ने दी।
बैठक को राज्यसभा में उपनेता प्रमोद तिवारी, के0 एल0 शर्मा, अजय कुमार लल्लू, सुप्रिया श्रीनेत, इमरान मसूद, उज्जवल रमण, तनुज पुनिया, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, भगवती चौधरी, संजय कपूर, मनोज यादव आदि ने भी सम्बोधित किया।
