जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की बैठक संपन्न

हमीरपुर। जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की बैठक का आयोजन जिलाधिकारी धनश्याम मीना की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद हमीरपुर में पर्यटन की अपार संभावनाएं है, जनपद के प्रमुख पर्यटन स्थलों एवं यहाँ की संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए हमीरपुर महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन आगामी माह जनवरी में 29-31 जनवरी तक किया जाना है। महोत्सव का आयोजन पुलिस लाइन में किया जायेगा, महोत्सव में बुंदेलखण्ड के लोक संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। इसके अतिरिक्त प्रदेश तथा अन्य प्रांतों के कलाकारों को आमंत्रित किया जायेगा। इसके अतिरिक्त विविध प्रतियोगिताओ का आयोजन भी इस दौरान किया जायेगा। महोत्सव की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा पर्यटन अधिकारी को दिए | बैठक में पर्यटन विभाग की विकास परियोजनाओं की समीक्षा करते हुये जिलाधिकारी द्वारा पर्यटन विभाग द्वारा कार्यान्वित विकास परियोजनाओं की जांच के निर्देश अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी को दिये। बैठक में सदस्य ब्रज किशोर गुप्ता, डा उमाकांत राजपूत, मुख्य विकास अधिकारी अरूण कुमार सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी श्रवण कुमार, पर्यटन सूचना अधिकारी डा चित्रगुप्त श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी एवं सदस्य मोजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *