राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु न्यायिक अधिकारियों की बैठक संपन्न

हमीरपुर। आज दिनांक 09.12.2025 को जनपद न्यायाधीश मनोज कुमार राय के निर्देशन में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 13.12.2025 के सफल आयोजन हेतु अपर जिला जज न्यायालय सं0 1 उदयवीर सिंह की अध्यक्षता में अन्य न्यायिक अधिकारीगण के साथ बैठक की गयी। बैठक में वादकारियों के हित को ध्यान में रखते हुए न्यायालय में अधिक से अधिक लंबित व विचारणीय मामलों की सूची तैयार करें और उनमें से प्रकरणों का चयन कर लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक वादों को निस्तारण हेतु निर्देश दिये गये। बैठक विशेष न्यायाधीश (एस0सी0/एस0टी0 एक्ट) रनवीर सिंह, विशेष न्यायाधीश श्रीमती कीर्ति माला, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विनय कुमार, सिविल जज (सी0डि0) श्रीमती निहारिका जायसवाल, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अभिषेक त्रिपाठी, सिविल जज (सी0डि0)/एफ0टी0सी0 श्रीमती वन्दना अग्रवाल, सिविल जज (जू0डि0) अंकित पाल, सिविल जज (जू0डि0)/क्रा0अ0वू0 सुश्री कीर्ति मिश्रा, सिविल जज (जू0डि0)/एफ0टी0सी0 सुश्री शैली सरन उपस्थित रहे। उक्त जानकारी महेन्द्र कुमार पाण्डेय, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हमीरपुर द्वारा दी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *