हमीरपुर। आज दिनांक 09/12/2025 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय हमीरपुर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत जिला कार्यकारी समिति की बैठक का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर डॉ० गीतम् सिंह की अध्यक्षता में किया गया जिसके अन्तर्गत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों एवं योजनाओं की समीक्षा की गयी ।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० गीतम् सिंह ने समीक्षा पश्चात् विभिन्न ब्लाक स्तरीय पी०एच०सी०/सी०एच०सी० प्रभारियों को निर्देश दिया कि विभिन्न योजनाओं में शासन की मंशानुरूप अपने लक्ष्य को प्राप्त करें और चिकित्सालयों में आम जनता को समस्त आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध करायें। बैठक में जे०एस०वाई०, जे०एस०एस०के०. आशा योजना, आर०सी०एच० फीडिंग आयुष्मान भारत योजना, परिवार कल्याण कार्यक्रम, आर०बी०एस०के०, आयुष्मान् आरोग्य मन्दिरों सहित विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की गयी और वित्तीय वर्ष तक सभी के शत् प्रतिशत उपलब्धि पर जोर दिया गया ।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जनपद के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में लगने वाले रविवारीय मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों के शत् प्रतिशत निरीक्षण के लिए सभी नोडल अधिकारियों एवं ब्लाक प्रभारियों को निर्देशित किया। उनके द्वारा सभी चिकित्सालयों के चिकित्सकों को निर्देशित किया गया कि मरीजों को बाहर की दवाएँ कदापि न लिखी जाएँ, चिकित्सालय कि साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाएँ सुदृढ़ रहें। जिला चिकित्सालयों में मरीजों / लाभार्थियों को लेकर आने वाली आशाएँ अपनी निर्धारित वेशभूषा एवं पहचान पत्र के साथ आएँ।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ० सी०बी० राजपूत द्वारा अवगत कराया गया कि दिनांक 14/12/2025 रविवार से जनपद में पल्स पोलियो अभियान चलाया जाना है जिसकी तैयारियाँ पूरी हो चुकी हैं उनके द्वारा सभी प्रभारियों से अपेक्षा की गई कि बूथ दिवस सहित घर-घर चलाए जाने वाले कार्यक्रम में 0-05 आयुवर्ग के समस्त बच्चों को पोलियो ड्रॉप से शत् प्रतिशत आच्छादित किया जाना है।
नोडल अधिकारी राष्ट्रीय तम्बाकू नियत्रण कार्यक्रम, डॉ० पुष्पेन्द्र कुमार द्वारा बैठक में आये सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को उक्त कार्यक्रम के बारे में संवेदीकरण किया एवं जनपद में तम्बाकू से बचाव हेतु जन-जागरुकता व परामर्श पर बल दिया।
नोडल अधिकारी आयुष्मान भारत योजना डॉ० बी०पी० सिंह द्वारा वर्तमान में आयुष्मान् कार्ड बनने हेतु चलाए जाने वाले अभियान के विषय में जानकारी दी। डॉ० संजय कुमार उप मु०चि०अ० द्वारा पोस्टमार्टम के विषय में सभी चिकित्सकों को जानकारी दी गई। डॉ० सच्चिदानन्द उप मु०वि०अ० द्वारा बैठक में शासन द्वारा सड़क सुरक्षा से संबन्धित “राहवीर’ योजना के विषय में सभी को अवगत कराया गया जिसमें सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय से अस्पताल पहुँचाने वाले व्यक्ति को शासन द्वारा निर्धारित रु० 25,000 की प्रोत्साहन राशि दिए जाने का प्रावधान है।
आज की बैठक में विभिन्न चिकित्सा इकाईयों के प्रभारियों के अतिरिक्त सी०एम०एस० महिला चिकित्सालय डॉ० के०एस० मिश्रा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० अनूप निगम्, उप मु०चि०अ० डॉ शिवमिलन, जिला मलेरिया अधिकारी राजेन्द्र कुमार, डॉ० मुकेश गुप्ता, अनिल यादव जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, अपर शोध अधिकारी गणेश प्रसाद, डी०पी०एम० सुरेन्द्र कुमार, डी०सी०पी०एम० मंजरी गुप्ता, डी०ए०एम० अक्षय सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, अजय वर्मा, दीपक यादव, सुधीर शर्मा सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर ने दी।
