हमीरपुर। जनपद हमीरपुर मिशन शक्ति के विशेष अभियान फेज (5.0) के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रम के आदेश के क्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री राजीव कुमार सिंह जी के निर्देशानुसार दिनांक 08.12.2025 को वन स्टॉप सेंटर व विशेष दत्तक ग्रहण इकाई की टीम के द्वारा ब्लॉक कुरारा के इंटर कॉलेज, जनपद हमीरपुर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 वा गुड टच और बैड टच के बारे में बताया गया। विभाग द्वारा संचालित टॉल फ्री नंबर चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 महिला हेल्पलाइन नंबर 181, पुलिस सहायता 112 , वूमेन हेल्पलाइन नंबर 1090, के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।
उक्त कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर से तबस्सुम, महिमा राजपूतऔर SAA से रागिनी उपस्थित रहे
विशेष सहयोग स्कूल प्रबंधन का रहा।
