संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल जी का जन्मोत्सव 1 जनवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा

 

हमीरपुर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (ग्रापए) की जिला समीक्षा बैठक सुमेरपुर के ब्लाक सभागार में जिलाध्यक्ष मनोज कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष यूनुस खान मौजूद रहे। जिन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए पदाधिकारियों और सदस्यों को प्रेरित किया। मंडल अध्यक्ष यूनुस खान ने प्रांतीय नेतृत्व के दिशा-निर्देशों से सभी को अवगत कराते हुए संगठन को विस्तारित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पत्रकार को संगठन की मजबूती के लिए कार्य करना चाहिए। समीक्षा बैठक में सर्वसम्मति से जनपद की प्रत्येक तहसील में संगठन का विस्तार करके संख्या बल बढ़ाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने यह भी घोषणा की कि उत्तर प्रदेश ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल जी का जन्मोत्सव 1 जनवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जिला समीक्षा बैठक में उपस्थित सदस्यों ने अपने प्रिय प्रदेश अध्यक्ष मा. महेंद्रनाथ सिंह जी को उनके जन्मदिन पर उनके दीर्घायु होने की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।बैठक में अतिथि के रूप में शामिल हुए ब्लाक प्रमुख जयनरायन सिंह यादव ने देश के संचालन में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका को सराहा, लेकिन चिंता व्यक्त की कि कुछ लोगों ने इस पवित्र पेशे को कलंकित किया है। खंड विकास अधिकारी आशीष कटियार ने पत्रकारिता को देश का चौथा स्तंभ और प्रशासनिक मशीनरी का पूरक बताया, जो एक-दूसरे के सहयोग से कार्य करते हैं। बैठक का संचालन मंडल उपाध्यक्ष मुनीर खान ने किया। इस दौरान जिला महासचिव नंदकिशोर यादव, जयशंकर त्रिपाठी, रमेश कुमार सरदार जी, सुनील कुमार प्रजापति, संतोष चक्रवर्ती, आदित्य त्रिपाठी, नेहा वर्मा, देवेंद्र राजपूत, कृष्ण कुमार द्विवेदी, हरनारायण प्रजापति, जितेंद्र यादव, जितेंद्र पंडित, अजय प्रजापति, दीपक यादव, हिमांशु गुप्ता, हरीशराज चक्रवर्ती, रामलखन सहित आधा सैकड़ा से ज्यादा पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *