सिपाही पर प्राण घातक हमला करने वाले पांच और आरोपी गिरफ्तार

हमीरपुर। कुरारा थाना क्षेत्र के उमराहट पुरवा मे सिपाही को बंधक बनाकर लहूलुहान करने के मामले में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर रस्सी बरामद कर न्यायालय में पेश किया।

कुरारा थाना क्षेत्र के उमराहट पुरवा मे बीते मंगलवार को जाँच करने गए सिपाही के साथ गांव के लोगो ने बंधक बनाकर मारपीट की थी जिस पर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पहले हि 12 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है वही सोमवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव से आरोपी श्यामकली, वंदना, रमाकांत निवासीगण उमराहट पुरवा, पुष्पा निवासी सिमरा, उर्मिला निवासी हरदौली थाना सजेती को गिरफ्तार किया और आरोपियों से सिपाही को बाँधने वाली रस्सी को बरामद किया है लेकिन पुलिस अभी तक रिवाल्वर बरामद नहीं कर सकी है। अभी तक नामजद व अज्ञात आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। वहीं पुलिस की लगातार चहल कदमी से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और जो आरोपी है वो भूमिगत हो गए हैं जिनकी तलाश में पुलिस लगी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *