युवतियों को डिजिटल हिंसा की रोकथाम हेतु जागरूक किया गया

हमीरपुर। कुरारा क्षेत्र के चंदूपुर गांव में 16 दिवसीय अभियान के अंतर्गत डिजिटल हिंसा से बचाव हेतु युवतियों से चर्चा करते हुए डिजिटल हिंसा की रोकथाम हेतु जागरूक किया गया।

कुरारा क्षेत्र के चंदूपुर गांव में 16 दिवसीय अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे डिजिटल हिंसा जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। यह आयोजन पंचायत घर चंदूपुर में किया गया। समर्थ इंडिया द्वारा आयोजित कार्यक्रम में समाज सेवी बृजेश कुमार श्रीवास्तव, आंगनबाडी कार्यकत्री प्रीति निषाद, समूह से रुक्मणि और खुशहाली अड्डा की ममता में महिलाओं ओर किशोरियों को जागरूक किया। इस दौरान महिलाओं, युवतियां और युवतियों से चर्चा करते हुए डिजिटल हिंसा की रोकथाम हेतु जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि पासवर्ड मजबुत रखें। अंजान लिंक को न खोलें। हर किसी से साथ ओटीपी शेयर नहीं करें और न ही पासवर्ड बताएं। अपनी व्यक्तिगत प्रोफाइल को हमेशा सुरक्षित रखें। पर्सनल सिंगल फोटो प्रोफाइल शेयर नहीं करे। हर किसी के साथ अपनी लोकेशन शेयर नहीं करे।
इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रीति निषाद द्वारा पोषाहार का वितरण किया। सभी लाभान्वित समुदाय गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं, सहित बच्चों को पोषाहार प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *