किसानों ने ज्वार केंद्र में तौल को लेकर हंगामा काटा

हमीरपुर। कुरारा कस्बा के मंडी समिति मे संचालित ज्वार केंद्र में किसानों ने तौल को लेकर जमकर हंगामा काटा। वहीं पुलिस की मौजूदगी में किसानों के ऑनलाइन कागज जमा किए गए।

कुरारा कस्बा के मंडी समिति में संचालित विपणन शाखा के दो केंद्र कुरारा और कुरारा ए खोले गए जिसमे किसानों की उपज का समर्थन मूल्य ज्वार और बाजरा की खरीद शुरू हो गई है वही पहले तौल करने को लेकर किसानों ने केंद्र प्रभारी से जमकर नोकझोंक की जिससे घंटो काम बंद पड़ा रहा वहीं पुलिस के पहुंचने पर किसानों को समझाने बुझाने के बाद सभी किसानों के ऑनलाइन कागज जमा किए गए, बेरी गांव के किसान मुकेश पाल, भैंसापाली गांव के किसान नंदन शुक्ला ने बताया कि 3 दिनों से ट्रैक्टर में ज्वार लेकर तौल कराने आए थे वही तौल अभी तक नहीं हो पा रही है जिससे किसान आक्रोशित हो गए तौल को लेकर केंद्र प्रभारी से नोक झोंक की , केंद्र प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि दोनों केन्द्रों में किसानों के ज्वार की तौल कराई जा रही है जिसमे पहले तौल कराने को लेकर किसानों ने हंगामा किया वही अभी तक कुरारा केंद्र में 356 कुंतल ज्वार की खरीद की गई है और 12 किसानों को लाभान्वित किया गया है। केंद्र प्रभारी ने बताया कि अभी तक 1100 कुंतल ज्वार की खरीद हो चुकी है और 15 किसानों के खाते में धनराशि भेजी जा चुकी है, बाजरा केंद्र प्रभारी ने बताया की बाजरा केंद्र में डेढ़ सौ कुंतल खरीद की गई है और किसानों को टोकन देकर एक सप्ताह में लक्ष्य पूरा कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *