हमीरपुर। आज दिनांक 04.12.2025 को जनपद न्यायाधीश मनोज कुमार राय के निर्देशन में आगामी लोक अदालत दिनांक 13.12.2025 के सफल आयोजन हेतु सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा बैंक एवं प्रशासनिक अधिकारीगण के साथ बैठक की गयी। बैठक में अपर जिलाधिकारी विजय शंकर तिवारी, लीड बैंक मैनेजर संगम लाल मिश्रा, परिवहन विभाग की ओर से वरिष्ठ सहायक सत्यम बाजपेई प्रभारी तहसीलदार सदर वीरपाल सिंह, तहसीलदार मौदहा की ओर से नायब तहसीलदार महेन्द्र गुप्ता, तहसील राठ की ओर से नायब तहसीलदार सुभाष वर्मा, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत उपखण राठ रमेश चन्द्र, टेलीकाॅम मैनेजर की ओर से ए0ओ0 अमर महरोत्रा के साथ अन्य अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित हुए। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपस्थित सभी अधिकारीगण को निर्देशित किया गया। जिला मुख्यालय तथा विभिन्न तहसीलों में ऐसे स्थान जहां जनसामान्य की अधिकाधिक संख्या मौजूद हो जैसे न्यायालय, कलेक्ट्रेट, बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन, अस्पताल, हाट बाजार तहसील मुख्यालय, बैंक आदि जगहों पर लोक अदालत की भव्य सफलता सुनिश्चित किये जाने हेतु व प्रचार-प्रसार हेतु प्रयास करे व जनसहभागिता सुनिश्चित करे तथा अपने – अपने न्यायालय व विभाग में लम्बित अधिक से अधिक मामलों को चिन्हित कर लोक अदालत में निस्तारित कराये जाने का प्रयास करें। यह जानकारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हमीरपुर ने दी।
