बरहरा में स्वामी ब्रह्मानंद जी की भव्य शोभायात्रा, बच्चों में दिखा उत्साह

 

हमीरपुर)। जनपद के सरीला तहसील क्षेत्र के बरहरा गांव में 4 दिसंबर की सुबह पूज्य स्वामी ब्रह्मानंद जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसकी विशेषता रही कि इसे गांव के बच्चों ने मिलकर उत्साहपूर्वक आगे बढ़ाया। दो विद्यालयों के बच्चों ने बड़ी गाड़ी में स्वामी जी की प्रतिमा के साथ शामिल होकर पूरे गांव में अनुशासन और उमंग के साथ यात्रा का संचालन किया। गांव में इस प्रकार की सराहनीय पहल की गई, जिसने बच्चों को सांस्कृतिक परंपराओं और अध्यात्म से जोड़ते हुए नई दिशा प्रदान की। शोभायात्रा में ग्रामीणों के साथ-साथ शिक्षकों और समिति सदस्यों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिनमें प्रधानाचार्य रत्नेश राजपूत, उप प्रधानाचार्य रामलखन, सहायक शिक्षक रामपाल , त्रिलोकी , परमसुख मौजूद रहे। वहीं समिति के कार्यकर्ताओं में मनमोहन, देशराज, गोविन्दास बापू, आदित्य विश्वकर्मा सहित अन्य ग्रामीणों ने यात्रा को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। सामूहिक प्रयास से संपन्न हुई इस शोभायात्रा ने गांव में आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक जागरूकता का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *