हमीरपुर। कुरारा थाना क्षेत्र के जखेला गांव के हनुमान तालाब के किनारे बनी बाबा की कुटिया में अराजकतत्वों ने आग लगा दी जिससे कुटिया जलकर खाक हो गयी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची डायल 112 ने एक युवक को पूछताछ के लिए थाने ले गयी।
जखेला गांव मे बुधवार की रात्रि करीब 9 बजे हनुमान तालाब के किनारे बनी बाबा की कुटिया मे आराजकतत्वों ने आग लगा दी। जिससे लगी आग से कुटिया पूरी तरह से जल कर खाक हो गयी। वहीं ज़ब आग लगी तो कुटिया में नहीं था वही आग की लपटों को देख ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी और ग्रामीणों ने डायल 112 को सूचना दी जहां मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने एक युवक को पकडकर पूछताछ के लिए थाने ले गयी। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमित सिंह ने बताया की काफ़ी समय से बाबा बाहर गए हुए है। जिससे उनके न होने पर गांव के अराजकता तत्वों का जमावड़ा बना रहता है।
