हमीरपुर। कुरारा थाना क्षेत्र के उमराहट गांव के पुरवा में सिपाही को बंधक बनाकर लाठियों डंडों से पीट पीट कर अधमरा करने व चौकी इंचार्ज के ऊपर हाथपाई करने पर 19 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होते ही आरोपी भूमिगत हो जाने से गांव में संन्नाटा फैला हुआ है। वहीं कुछ घरों में ताला लटक रहा है। पुलिस फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार दविस दे रही है।
थाना क्षेत्र के उमराहट गांव के पुरवा में बीते मंगलवार को गांव के चौकीदार का लड़का शत्रुघ्न अपनी घर की महिलाओं सहित हरौलीपुर चौकी में अपने पड़ोसी लखन के पुत्रों के खिलाफ मारपीट का प्रार्थना पत्र देने गया था। जहां चौकी में तैनात सिपाही आशीष कुमार मौर्य चौकी इंचार्ज राजेंद्र प्रसाद पुरवा गांव में करीब शाम 7 बजे जांच करने पहुंचे जहां सिपाही आरोपियों से पूछताछ करने लगा तो आरोपी अचानक हाथापाई करने लगे और एक आरोपी युवक जानबूझकर मरने का नाटक करने लगा तभी उसकी पत्नी ने शोर मचाकर पति के मर जाने की बात कही। जिससे आक्रोषित होकर ग्रामीणों ने सिपाही को दौड़ा लिया और घेर कर उसे पकड़ कर रस्सी से बांधकर लाठी डंडों व धारदार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद चौकी इंचार्ज के ऊपर हमला करने को दौड़े तो यह अपने वाहन से आनन फ़ानन भाग निकले तभी एक युवक उनके वाहन के चपेट ने आने से हलकी चोट आ गयी थी। वहीं रिपोर्ट दर्ज होने के बाद बुधवार को पुलिस ने दो आरोपी राज किशोर व महेंद्र को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार करने पहुंचे दोनों आरोपी पुलिस पर फायरिंग करने लगे जहां जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लग गई। वहीं बृहस्पतिवार को पुलिस ने उमराहट मोड़ के पास से रामबाबू, प्रहलाद, मलखान अभियुक्तों को लाठी व लोहे का सब्बल, कुल्हाड़ी बरामद कर गिरफ्तार किया है। वही अब तक पुलिस कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर सकी है वही अन्य 14 आरोपी व अन्य कई अज्ञात आरोपी गांव से भूमिगत हो गए है। जिससे गांव की गलियों में सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं गांव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आरो प्लांट मे पीएससी की डेढ़ बटालियन टीम रुकी है।
