भारतीय हॉकी के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आज दिनांक-07-11-2025 को प्रातः 09:00 बजे महिला एवं पुरूष वर्ग की हॉकी मैच राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित करायी गयी। महिला एवं पुरुष हॉकी मैच का उद्घाटन श्रीमती विष्णुप्रिया, जिला युवा अधिकारी, नेहरू युवा केन्द्र, हमीरपुर द्वारा किया गया। महिला हॉकी मैच में स्टेडियम हमीरपुर एवं इस्लामिया इण्टर कॉलेज हमीरपुर के मध्य खेला गया जिसमें इस्लामिया इण्टर कॉलेज हमीरपुर से मेनका पाल द्वारा फस्ट हॉफ में 9 मिनट 43 सेकेन्ड में गोल करते हुये 1-0 से इस्लामिया इण्टर कालेज विजेता रही एवं स्टेडियम हमीरपुर उपविजेता रही।
पुरूष हॉकी मैच में इस्लामिया इण्टर कॉलेज हमीरपुर एवं स्टेडियम हमीरपुर के मध्य खेला गया जिसमें स्टेडियम हमीरपुर से कुनाल द्वारा सेकेन्ड हॉफ में 17 मिनट 39 सेकेन्ड में गोल करते हुये 1-0 से स्टेडियम हमीरपुर को विजेता रही एवं इस्लामिया इण्टर कॉलेज हमीरपुर उपविजेता रही। अन्त में महिला एवं पुरूष हॉकी मैच में विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण कुलदीप निषाद जी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद हमीरपुर द्वारा किया गया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में शुभम वर्मा कनिष्ठ सहायक, दुर्गा प्रसाद गुप्ता एथलेटिक्स प्रशिक्षक, शैलेन्द्र कुमार वर्मा, फुटबाल प्रशिक्षक प्रिंस जिम प्रशिक्षक, सूरज पाल, पारितोष दीक्षित, आदि द्वारा योगदान रहा। अन्त में क्रीड़ाधिकारी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। यह जानकारी बृजेश कुमार सोनी क्रीड़ाधिकारी
