राष्ट्रवाद के का सामूहिक गायन अग्रदूत बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय जी द्वारा वर्ष 1875 में रचित ‘वंदे मातरम्’ राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट स्थित डॉ एपीजे अब्दुल कलाम आजाद सभागार में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में ‘वंदे मातरम्’ गीत का सामूहिक गायन एवं स्वदेशी का संकल्प कार्यक्रम विषयक मा. प्रधानमंत्री जी एवं मा. मुख्यमंत्री जी के संबोधन कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा व सुना गया।
इस अवसर पर जनपद में बेसिक/ माध्यमिक /उच्च शिक्षा के स्कूलों, कॉलेजों में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम आधारित विभिन्न गतिविधियों का सकुशल संपादन हुआ।
इस अवसर पर नगर पालिका चेयरमैन कुलदीप निषाद, मा. सांसद प्रतिनिधि अशोक तिवारी, मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व विजय शंकर तिवारी, एडीएम न्यायिक रिजवाना शाहिद, डिप्टी कलेक्टर पैगाम हैदर सहित विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारी गण एवं कलेक्ट्रेट कर्मी व अन्य मौजूद रहे।
