मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR) विधानसभा कार्यशाला का हुआ आयोजन

 

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय हमीरपुर में आज मतदाता गहन पुनरीक्षण विधानसभा कार्यशाला का आयोजन जिला अध्यक्ष सुनील पाठक की अध्यक्षता में किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा बाल मुकुंद शुक्ला रहे। कार्यक्रम में स्नातक निर्वाचन से पूर्व मतदाताओं के आवेदन के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। भारतीय जनता पार्टी जिला मीडिया प्रभारी अरविंद श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि मुख्य अतिथि बालमुकुंद शुक्ला ने उपस्थित बूथ अध्यक्ष शक्ति केंद्र संयोजक मंडल अध्यक्षों मंडल प्रभारी एवं जिले के पदाधिकारियों को सलाह दी कि अपने अपने कार्य क्षेत्र में पहुंचकर बूथ अध्यक्षों से बैठक करें और ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं के आवेदन समय से जमा करें ताकि उनका नाम वोटर लिस्ट में आ सके।
इस कार्यक्रम में गणेश यादव क्षेत्रीय महामंत्री पिछड़ा मोर्चा, जिला महामंत्री रामदास सुदर्शन, सुमेरपुर नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे, आशीष पालीवाल, कुलदीप निषाद, लक्ष्मी रतन साहू, किशन व्यास, रामदेव सिंह, सुरेंद्र तिवारी, रोहित शिवहरे, पुष्पराज सोनी, आकाश त्रिपाठी, राजकुमार शुक्ला, नीलम बाजपेई, अंकित सिंह, मोहन कुशवाहा, रणवीर सिंह, अंकित गुप्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *