आगामी कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी हमीरपुर एवं पुलिस अधीक्षक हमीरपुर ने आज 04 नवम्बर 2025 को यमुना-बेतवा संगम घाट का निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था, सफाई, रौशनी, बैरिकेडिंग व आपात सेवाओं की तैयारियों का जायजा लिया।
उन्होंने निर्देश दिया कि घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहे, श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने हेतु उचित प्रबंध किए जाएं।
डीएम ने कहा कि लाइफ जैकेट व आपातकालीन नावें हर समय उपलब्ध रहें, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।
पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने पर जोर दिया।
साथ ही घाटों पर स्वच्छता व स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने आम नागरिकों से अपील की कि वे प्रशासन व पुलिस का सहयोग करें और पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं।
