खाद मिलने के आश्वासन पर किसानों ने खोला जाम

कुरारा कस्बा में साधन सहकारी समिति कुसमरा में खाद आने की भनक लगते ही किसानों का हुजूम सुबह से ही लगने लगा। वहीं सचिव द्वारा खातेदार किसानों को ही खाद बाँटने पर बगैर खातेदार किसान एक एक बोरी देने की मांग करने लगे। मना करने पर आक्रोशित किसानों ने हमीरपुर कालपी हाईवे पर जाम लगाकर जमकर विरोध किया
वहीं एक घंटे बाद पुलिस के समझाने पर एक सैकड़ा किसानों ने एक बोरी खाद के आश्वासन पर जाम खोला।

कस्बा में संचालित साघन सहकारी समिति कुसमरा मे सोमवार को 500 बोरी डीएपी खाद आने की सूचना मिलते ही मंगलवार को सुबह 7 बजे से ही सैंकड़ों किसानों का हुजूम इकट्ठा होने लगा वही सचिव द्वारा साघन सहकारी समिति के खाता धारक किसानों को खाद वितरण की बात कहीं तो बिना खाताधारक किसान भड़क गए और एक एक बोरी खाद देने की मांग करने लगे। वहीं मना करने पर आक्रोषित एक सैकड़ा किसानों ने हमीरपुर कालपी हाईवे पर मेन बस स्टॉप में जाम लगाकर नारेबाजी करने लगे, वही जाम की जानकारी लगते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर किसानों को समझाने बुझाने लगे वही शाम को जिला सहायक निबंधक रमाकांत ने समिति मे पहुंचकर किसानो को समझा बुझाकर वापस किया। शीतलपुर गांव की किसान शकुंतला व कलावती ने बताया कि 5 दिनों से खाद लेने के लिए समितियों के चक्कर काट रहे हैं। वहीं मंगलवार को खाद वितरण की सूचना मिलने पर सुबह से बैठी रही। वहीं एक बोरी भी खाद नहीं मिल सकी जिससे खेतों की बुवाई रुकी पड़ी है। कुसमरा गांव निवासी संतराम प्रदीप कुमार शीतलपुर ने बताया कि कुसमरा समिति की खाद कस्बा कुरारा के किराये के भवन से बांटी जा रही है जिससे किसानों को खाद नहीं मिल पाती है। वहीं सुबह से एक बोरी खाद भी नसीब नहीं हुई है। वहीं खाद न मिल पाने से मौके पर पहुंचे सैकड़ों किसान जिला सहायक निबंधन प्रभारी रमाकांत से खाद दिलाने के लिए अड़ गए। वही खाद न मिल पाने वाले किसानो ने सहकारिया विभाग के यार्ड से कुसमरा समिति की खाद कुसमरा गांव में बटवाने की मांग करने लगे जिस पर कुसमरा में ही बटवाने की बात कही वही ज़ब ज़ब इस प्रकरण मे सहायक निबंधक रमाकांत से बात की तो उन्होंने बताया की सदस्यों का खाद का वितरण हो रहा था तभी क्षेत्र के किसानो के आ जाने पर भीड़ एकत्र हो गयी थी जिससे अब सभी समितियों मे खाद का वितरण कराया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *