स्वच्छ गंगा मिशन के तहत छात्राओं और ग्रामीणों को किया गया जागरूक

 

राज्य स्वच्छ गंगा मिशन उत्तर प्रदेश, नमामि गंगे एवं जलपूर्ति विभाग लखनऊ के आदेश के क्रम में तथा जिला गंगा समिति हमीरपुर के निर्देशन में प्रभागीय वनाधिकारी हमीरपुर के दिशा-निर्देशानुसार राठ क्षेत्र में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम के तहत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राठ में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय राठ में रंगोली व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित कर छात्राओं को ‘स्वच्छता ही सेवा’ के संदेश से प्रेरित किया गया। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए स्वच्छता और नदी संरक्षण का संकल्प लिया।
इसके अतिरिक्त ग्राम गोहानी राठ में अवस्थित नदी में सफाई अभियान चलाकर ग्रामीणों को नदियों की स्वच्छता बनाए रखने हेतु जागरूक किया गया तथा सभी उपस्थित लोगों ने नदी को स्वच्छ रखने की शपथ ली।
इस अवसर पर क्षेत्रीय वनाधिकारी सतेन्द्र सिंह सहित राठ रेंज का समस्त वन विभागीय स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *