गाजे बाजे के साथ निकाली गई श्रीखाटू श्याम की शोभायात्रा

 

हमीरपुर/राठ। आज रविवार को श्री खाटू श्याम सेवा परिवार के तत्वाधान में आज राठ नगर में निशान यात्रा निकाली गई। जो कि श्री श्याम मंदिर ( कालीमाता मंदिर)बुधौलियाना से चलकर बजरिया रामलीला रानी गेट से कोट बाजार होते हुए नगर चौराहा से वापस श्री श्याम मंदिर में समापन हुई। इसमें जिसमें 501 निशान यात्री रहे। जिसमे मातृ शक्ति ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। यात्रा में डीजे की भक्तिमय धुनों में भक्त नृत्य करते हुए चल रहे थे। वहीं रथ पर खाटू श्याम की मूर्ति विराजमान विराजमान थी। निशान यात्रा में विनोद अग्रवाल, सुधीर नगायच, जयंत खरे, पीयूष सोनी, नरेंद्र बुधौलिया, योगेश सविता, आशु अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, ऋषभ सोनी,बृजेन्द्र पंडित तथा सैकड़ो की संख्या में श्याम प्रेमी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *