दो दिवसीय मेले में दीवारी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

 

सरीला, हमीरपुर। क्षेत्र के जमखुरी गांव में दो दिवसीय मेले में बुंदेलखंड के प्रसिद्ध नृत्य दीवारी का आयोजन किया गया जिसमें बाँदा, मंगरोठ, जरिया, जरिया सेकंड, जमखुरी, महोबा, मंगरोठ सेकेण्ड, जरिया थर्ड ने प्रतिभाग किया। जिसमे दूर दराज बाँदा से आई लड़कियों ने दीवारी नृत्य मै समा बांध दिया। लड़कियों ने लाठी डंडो से अपने कर्तव्य दिखाकर दर्शकों को दांतो तले उंगलिया दबाने को मजबूर कर दिया। वहीं महोबा से आई टीम ने अजीबो गरीब दीवारी नृत्य दिखाकर खूब वाह वाह लूटी। जमखुरी की टीम ने लठ मार दीवारी दिखा लोगो को तालिया बजाने को मजबूर कर दिया. जरिया टीम ने मनमोहक कर्तव्य दिखाए। मंगरोठ की टीम ने सिरकत कर प्रतियोगिता को ओर रंगारंग कर दिया। बाँदा से आई दीवारी टीम को विजेता घोषित कर सभी खिलाड़ियों के पुरुस्कृत ग्यारह हजार रूपये देकर सम्मनित किया गया। वही रात को रामलीला मंडल गहरौली की ओर से धनुष यज्ञ का मंचन कर दर्शकों को राम मय कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *