राष्ट्रीय सनातन संध ने उत्साह एवं श्रद्धापूर्वक मनाया देव दीपावली का पर्व  गोमती तट पर 500 दोनों का किया गया प्रज्ज्वलन


लखनऊ राष्ट्रीय सनातन संघ द्वारा आज शाम 5:00 बजे लखनऊ के लक्ष्मण मेला मैदान स्थित छट घाट पर देव दीपावली पर्व का आयोजन किया गया इस मौके पर संघ के सनातनी श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर दिए जलाए इससे पहले छठ घाट पर पंडित जी द्वारा गोमा मैया का पूजन किया गया और उन्हें दूध और फूल अर्पित किए गए इसके बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु गोमती के किनारे देव को अर्पित करने के बाद गोमा मैया की आरती की. इससे पहले राष्ट्रीय सनातन संघ की ओर से एक बैठक का आयोजन भी किया गया इस बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 12 जनवरी को राष्ट्रीय सनातन संघ लखनऊ में विवेकानंद जयंती के मौके पर एक बड़ी संगोष्ठी का आयोजन करेगा लखनऊ के अलावा अलावा बिहार महाराष्ट्र दिल्ली और राजस्थान में भी स्वामी विवेकानंद और महर्षि के जयंती के मौके पर पांच राज्यों में संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा एवं स्वामी विवेकानंद पर शोध करने वाले छात्रों को सम्मानित करने का भी काम किया जाएगा इस अवसर पर राष्ट्रीय सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे महामंत्री विमलेश श्रीवास्तव संयोजक भारत सिंह उपाध्यक्ष बी सिंह वरिष्ठ भाजपा प्रवक्ता हृदय नारायण श्रीवास्तव समेत सैकड़ो श्रद्धालु मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *