जनपद हमीरपुर के ग्राम पुरैनी में मेला महोत्सव एवं एकादशी के उपलक्ष में 28 नवंबर 2025 से 1 दिसंबर 2025 तक रामलीला एवं मेला के साथ दंगल का भी कार्यक्रम किया जाता है। ये मेला कई वर्षों से चल रहा है और इस मेले का आनंद लेने के लिए दूर-दूर से लोगों की भीड़ जुट जाती है। रामलीला कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र नौरंगा से विमलेश कुमारी और क्षेत्र के समाजसेवी सुखसिंह यादव, दीपक राजपूत, समस्त समाजवादी स्टाफ के साथ फीता काटकर रामलीला का शुभारंभ किया।
मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का जीवन धर्म सदाचार और नैतिकता की मिसाल है। उन्होंने बताया कि प्रभु श्री राम ने जीवन भर मर्यादा और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया है।
श्री बजरंग रामलीला कमेटी पुरानी के समस्त स्टॉप अध्यक्ष, प्रदेश राजपूत, कोषाध्यक्ष बागराज राजपूत, संरक्षक बृज नारायण मुखिया, सौरभ राजपूत, मयंक राजपूत, सुनील राजपूत, कुलदीप राजपूत, राहुल राजपूत, पियूष राजपूत, अंकित राजपूत, मोहित चंडौत, शशिकांत शुक्ला हृदेश राजपूत, प्रेमपाल राजपूत, प्रमोद राजपूत कोटेदार, महेंद्र राजपूत ग्राम पंचायत सचिव, पत्रकार दीपक साहू, संचालक डॉ. राजबहादुर राजपूत एवं समस्त बाजार मोहाल आदि मौजूद रहे।
मंडलाधीश चंद्रशेखर महाराज कन्हौली भी मौजूद रहे।
